Cleanses / डिवाइस गाइड
लक्ष्मी जैपर पल्सर डिवाइस गाइड
तारों को जोड़ना, जैपर शुरू करना, और लाल व हरे बटन से सभी मोड का चयन करना — साथ ही वैकल्पिक फुटप्लेट्स और इलेक्ट्रोड पैड कनेक्ट करना।

विषय सूची
लक्ष्मी जैपर पल्सर
ध्यान दें
लक्ष्मी ज़ैपर पल्सर को एक समय में केवल एक व्यक्ति द्वारा ही उपयोग किया जाना चाहिए।

- Display Panel
- डिस्प्ले पैनल
- Rotary/Regulator for Pulsar Mode
- रोटरी/रेगुलेटर (पल्सर मोड के लिए)
- Mode change Button
- लाल रंग का मोड बटन
- Blue Light
- नीली बत्ती
- Start Button
- हरे रंग का स्टार्ट बटन

- 9V/1A DC Power Input Supply Port
- 9V/1A DC पावर कनेक्शन पोर्ट
- Copper Pipe Connection Port
- तांबे के पाइप कनेक्शन पोर्ट
- On/Off Switch
- “On/Off” स्विच
क्या जोड़ना है



तारों को जोड़ना और जैपर शुरू करना
- सुनिश्चित करें कि जैपर का पावर ऑफ है।
- तांबे पाइप के कनेक्टर को जैपर के तांबे के पाइप कनेक्शन पोर्ट से जोड़ करें।
- पावर एडॉप्टर को ए. सी. पावर आउटलेट से कनेक्ट करें, पावर स्विच ऑन करें और पावर एडॉप्टर के जैपर कनेक्शन पोर्ट को, जैपर के पावर कनेक्शन पोर्ट से कनेक्ट करें।
- “On/Off” स्विच का उपयोग करके जैपर के स्विच को “On” करें।
- जब जैपर डिस्प्ले पैनल पर “Zapper Ready” प्रदर्शित करता है, तो यह ऑन होकर अपने काम के लिए तैयार है।
जैपर मोड का चयन
1. Pulser 4 Hz
एक बार “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Pulser 4 Hz” प्रदर्शित करेगी। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Pulser 10 Min” 10 मिनट के लिए प्रारंभ हो गया है। डिस्प्ले पैनल शेष समय को भी प्रदर्शित करेगा। जब पल्सर चल रहा है और अगर आप “हरे रंग के बटन” को पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट जोड़ कर 20 मिनट कर देगा। अगर आप इसे पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट कम हो जाएगा। पल्सर 20 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगा। किंतु जैपर (Zapper) अपने कॉन्फ़िगर किए गए समय, 6-7 मिनट के बाद स्वचालित रूप से बंद हो जाएगा।
2. Pulser 16 Hz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Pulser 16 Hz” प्रदर्शित करेगा। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Pulser 10 Min” 10 मिनट के लिए प्रारंभ हो गया है। डिस्प्ले पैनल शेष समय को भी प्रदर्शित करेगा। जब पल्सर चल रहा है और अगर आप “हरे रंग के बटन” को पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट जोड़ कर 20 मिनट कर देगा। अगर आप इसे पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट कम हो जाएगा। पल्सर 20 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगा। किंतु जैपर (Zapper) अपने कॉन्फ़िगर किए गए समय, 6-7 मिनट के बाद स्वचालित रूप से बंद हो जाएगा।
3. Pulser 100 Hz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Pulser 100 Hz” प्रदर्शित करेगा। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Pulser 10 Min” 10 मिनट के लिए प्रारंभ हो गया है। डिस्प्ले पैनल शेष समय को भी प्रदर्शित करेगा। जब पल्सर चल रहा है और अगर आप “हरे रंग के बटन” को पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट जोड़ कर 20 मिनट कर देगा। अगर आप इसे पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट कम हो जाएगा। पल्सर 20 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगा। किंतु जैपर (Zapper) अपने कॉन्फ़िगर किए गए समय, 6-7 मिनट के बाद स्वचालित रूप से बंद हो जाएगा।
4. Zapper 2128 KHz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Zapper 2128 KHz” प्रदर्शित करेगी। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Zapper 2128 KHz ON” प्रारंभ हो गया है। Zapper मोड में शेष समय प्रदर्शित नहीं होगा। यह केवल 6 से 7 मिनट के लिए चलेगा, फिर जैपर बंद हो जाएगा। “ग्रीन” बटन दबाने से कोई और मिनट नहीं बढ़ेगा।
5. Zapper 10 KHz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Zapper 10 KHz” प्रदर्शित करेगी। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Zapper 10 KHz ON” प्रारंभ हो गया है। Zapper मोड में शेष समय प्रदर्शित नहीं होगा। यह केवल 6 से 7 मिनट के लिए चलेगा, फिर जैपर बंद हो जाएगा। “ग्रीन” बटन दबाने से कोई और मिनट नहीं बढ़ेगा।
6. Zapper 30 KHz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Zapper 30 KHz” प्रदर्शित करेगी। ज़ैपिंग शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Zapper 30 KHz ON” प्रारंभ हो गया है। Zapper मोड में शेष समय प्रदर्शित नहीं होगा।
7. Silver
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Silver” प्रदर्शित करेगी। यह “कोलाइडल सिल्वर” बनाने का मोड है। कोलाइडल सिल्वर बनाना शुरू करने के लिए, “हरे रंग के बटन” को दबाएं। तुरंत “नीली बत्ती” चमकेगी और डिस्प्ले पैनल पर यह इंगित होगा कि “Silver ON 10 Min” प्रारंभ हो गया है। सुनिश्चित करें कि सिल्वर/चांदी के रॉड्स/तार इसके एडेप्टर से जुड़े हुए हैं जो जैपर के कॉपर पाइप कनेक्शन पोर्ट से जुड़ा है। जबकि सिल्वर मोड चल रहा है और अगर आप “हरे रंग के बटन” को पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट जोड़ कर 20 मिनट कर देगा। अगर आप इसे पुनः दबाते हैं तो यह 10 मिनट कम हो जाएगा। सिल्वर 20 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगा।
8. RO का पानी न प्रयोग करें
याद रहे, कोलाइडल सिल्वर बनाने के लिये RO का पानी बिल्कुल भी ना प्रयोग करें या तो नल का पानी प्रयोग करें या फिर मिनरल वाटर। RO के पानी में कोलाइडल सिल्वर बनेगा ही नहीं।
9. वापस Pulser 4 Hz
एक बार फिर “लाल रंग के मोड” बटन को दबाएं, जैपर मशीन “Pulser 4 Hz” प्रदर्शित करेगी। जैपर मशीन पल्सर मोड में वापस चला जाएगा।
फुटप्लेट्स को कनेक्ट करना (यदि खरीदे गए हैं)
नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके कनेक्ट करें।


- “Y” केबल के एक मेल कनेक्टर को ज़ैपर के “तांबे के पाइप कनेक्शन” पोर्ट से कनेक्ट करें।
- तांबे के पाइप और फुटप्लेट की केबलों को “Y” केबल पर लगी दो फीमेल पोर्ट्स से कनेक्ट करें।
इलेक्ट्रोड पैड को जोड़ना (यदि खरीदे गए हैं)
आप उन्हें निम्नानुसार उपयोग कर सकते हैं:
नोट
पुन: प्रयोज्य कार्बन इलेक्ट्रोड पैड, तांबे की छड़ों की तुलना में कम टिकाऊ होते हैं। कुछ समय बाद (उपयोग के आधार पर), कार्बन परत क्षतिग्रस्त हो जाती है, और फिर उसे बदलने की आवश्यकता होती है।



- केबल के मेल कनेक्टर को ज़ैपर के कॉपर पाइप कनेक्शन पोर्ट से कनेक्ट करें।
- इलेक्ट्रोड पैड को केबल के दूसरे (फीमेल) सिरे से कनेक्ट करें।
- प्रत्येक पैड के काले, चालक साइड पर संचालक जेल (Conductive Gel) की एक पतली परत लगाएँ।
- जेल लगे पैड को वांछित स्थान (जैसे- कलाई, निचली भुजा, या ऊपरी भुजा) पर दबाकर रखें।
- लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए दिए गए इलास्टिक स्ट्रैप्स की सहायता से पैड को कसकर बांधें।
संबंधित गाइड
- जैपर गाइड मैनुअल — पैरासाइट कलींज की विधि, सेशन के निर्देश और तस्वीरें।
- Laxmi Zapper Pulser Device Guide — इसी गाइड का अंग्रेजी संस्करण।